Wednesday, October 21st, 2026

MP टूरिज्म कर रहा नए वाटर स्पोर्ट्स स्कूबा की तैयारी

भोपाल
मध्यप्रदेश टूरिज्म विकास निगम पैरासैलिंग और जेटस्की जैसे वॉटर स्पोर्ट्स के फ्लॉप शो के बाद अब एक नये वॉटर स्पोर्ट्स को शुरू करने जा रहा है। बुधवार को राजधानी भोपाल के बडेÞ तालाब में इसका ट्रायल भी किया गया। इसके पहले निगम ने भोपाल के ही बड़े तालाब में बडेÞ जोश और उत्साह के साथ पैरासैलिंग और जेटस्की की शुरुआत की थी लेकिन निगम इसके संचालन में पूरी तरह असफल रहा। ये दोनों ही वॉटर स्पोर्ट्स पूरी तरह से बंद पड़े हुए हैं ऐसे में निगम अब एक नया वॉटर स्पोर्ट्स स्कूबा डायविंग शुरू करने की तैयारी में है। अब देखना ये होगा कि निगम कितने दिन तक पर्यटकों को ये सुविधा दे पाता है।  

निगम की ओर से लाखों रुपये खर्च सबसे पहले पयर्टकों को पानी में बाइक की सैर करवाने के लिए जेटस्की की शुरुआत की जो कुछ दिन बाद ही पूरी से बंद हो गई। जेटस्की बाइक वर्तमान में खराब हालात में रखी हुई है। वहीं विभाग अब एक नई जेटस्की खरीदने के मूड में है।

मध्यप्रदेश में देशभर के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम ने गोवा, अंडमान निकोबार और महाराष्टÑ की तर्ज पर प्रदेश में भी वॉटर स्पोर्टस की शुरुआत की। लेकिन लाखों रुपये खर्च करके खरीदी गर्इं वोट्स का रखरखाव न हो पाने के कारण ये दोनों ही स्पोर्टस बंद हो गए। इसके पीछे एक कारण स्पोर्टस का दाम ज्यादा होनो भी बताया गया है। जिसके चलते पयर्टक इनमें रुचि नहीं दिखाते हैं।

जेटस्की की असफलता के बाद निगम ने भोपाल के बड़े तालाब में लाखों की लागत से पैरासैलिंग वोट खरीदी। लेकिन ये वॉटर स्पोर्ट्स भी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया। इसके बाद पैरासैलिंग बोट भी वर्तमान में खराब हालत में रखी हुई है।

 

#MP टूरिज्म

Source : Agency

पाठको की राय